शहरीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ मोर्चा का धरना

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में नगर निगम के नए सीमांकन के विरोध में लोग गोलबंद होने लगे हैं। इसक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM (IST)
शहरीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ मोर्चा का धरना
शहरीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ मोर्चा का धरना

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में नगर निगम के नए सीमांकन के विरोध में लोग गोलबंद होने लगे हैं। इसके लिए डंडखोरा प्रखंड बचाओ मोर्चा का गठन कर निर्णायक लड़ाई शुरु कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर इसका विरोध किया गया। इसमें काफी संख्या में आम लोग भी शामिल रहे। जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कटिहार सदर प्रखंड से पृथक डंडखोरा प्रखंड के सृजन के बाद क्षेत्र का काफी विकास हुआ। इतना ही नहीं सामाजिक संगठन तथा पंचायतीराज संस्था के लोगों के सकारात्मक सोच से नवसृजित यह प्रखंड आदर्श प्रखंड के मानक को पूरा कर रहा है। वक्ताओं ने नगर क्षेत्र की अव्यवस्था को चिह्नित करते हुए कहा कि सरकार के सीमांकन का एकमात्र उद्देश्य यहां की जनता से विभिन्न टैक्स के नाम पर राशि वसूलना है। वक्ताओं ने विरोध करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव से पंचायती राज व्यवस्था के तहत लोगों को मिल रहे लाभ भी छिन जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। साथ ही बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह नगर आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद से भी भेंट करने का निर्णय लिया गया। धरनास्थल पर पहुंचे राजद नेता समरेन्द्र कुणाल ने भी इस प्रस्ताव को क्षेत्र के लिए जनविरोधी बताया। धरना को पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, मुखिया पार्वती हेम्ब्रम, मीना देवी, सरपंच पटवारी बेसरा, पूर्व जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश मंडल, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, कुंदन प्रसाद साह, मिलन कुमार मंडल, पूर्व मुखिया कृष्णकांत मिश्रा, शेख रशीद, मणीन्द्र पोद्दार, निर्मल कुमार विश्वास, संजीव मंडल, ब्रजकिशोर सुमन सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी