आजमनगर में वज्रपात से एक महिला की मौत, चार जख्मी

कटिहार। आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकड पंचायत अंतर्गत पलसा काली मंदिर के निकट सोमवार की सु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 01:03 AM (IST)
आजमनगर में वज्रपात से एक महिला की मौत, चार जख्मी
आजमनगर में वज्रपात से एक महिला की मौत, चार जख्मी

कटिहार। आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकड पंचायत अंतर्गत पलसा काली मंदिर के निकट सोमवार की सुबह बारिश के बीच आसमानी बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार महिलाएं गंभीर रुप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार गांव की अनिमा देवी (40 वर्ष) पति छक्कू शर्मा अन्य महिलाओं के साथ दूसरे के खेत में मजदूरी करने गई थी। इसी बीच हलकी बूंदा बूंदी होते ही ठनका गिरा जिसमें उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य जख्मी हो गए। इस घटना से पूरे गांव में चीख पुकार मच गयी। घायल वीणा देवी, ममता देवी अन्य दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना पर हल्का कर्मचारी ¨टकू ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अंचलाधिकारी को अवगत कराया। अंचलाधिकारी शंभू नाथ राम ने बताया कि ठनका गिरने से एक महिला की मौत हुई है और चार महिला जख्मी है। उन्होंने कहा कि अगर मृतक के परिजन द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया जाता है तो सरकार द्वारा निर्धारित उचित मुआवजा चार लाख रुपया दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी पवन मंडल ने कहा कि अगर विधिवत प्रक्रिया करने के बाद जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा। वही जोकड़ पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद द्वारा मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना की तीन हजार की राशि दी गई।

chat bot
आपका साथी