डंडखोरा के पहाड़पुर में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

कटिहार। थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के पहाड़पुर गांव में एक युवक की अपने घर में ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:53 PM (IST)
डंडखोरा के पहाड़पुर में विद्युत 
स्पर्शाघात से युवक की मौत
डंडखोरा के पहाड़पुर में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

कटिहार। थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के पहाड़पुर गांव में एक युवक की अपने घर में ही करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष शर्मा (22 वर्ष) पिता सरयुग शर्मा सुबह अपने ससुराल से घर आया और घर में खराब लाइन को ठीक करने लगा। इसी क्रम में एक बार करंट का हल्का झटका लगा, फिर दूसरे के यहां से औजार लाकर ठीक करने लगा। इसी दौरान उसकी बिजली के करंट से मौके पर ही मौत हो गई।युवक की मार्च में ही शादी हुई थी। सुबह ससुराल बिझारा से घर आया था। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सहित अन्य परिजन घर पहुंचे। पत्नी और मां के कारुणिक क्रंदन से माहौल गमगीन था। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता डा. चंद्रभूषण ठाकुर, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, सरपंच दिलीप कुमार मंडल, भाजयुमो राज्य कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश मंडल, कदवा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, मनोज मंडल सहित अन्य लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी