किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा : विधायक

कटिहार। बाढ़ आपदा से हुई फसल की क्षति का लाभ के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। बर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Mar 2017 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 18 Mar 2017 06:53 PM (IST)
किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा : विधायक
किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा : विधायक

कटिहार। बाढ़ आपदा से हुई फसल की क्षति का लाभ के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। बरारी विधानसभा के तीनों प्रखंडों को कृषकों के फसल क्षति की मुआवजा राशि का आवंटन मिल चुका है। बरारी विधायक ने कहा कि डीएम से मिलकर उन्होंने किसानों की समस्या रखा था और उसी परिप्रेक्ष्य में बरारी, कुर्सेला, समेली प्रखंडों के लिए राशि आवंटित हो चुकी है। विधायक ने बताया कि बरारी प्रखंड के लिए एक करोड़ 90 लाख 57 हजार पॉच सौ नब्बे रूपये, कुर्सेला प्रखंड के लिए एक करोड़ 26 लाख 82 हजार तीन सौ पचास रूपये व समेली प्रखंड के लिए एक करोड़ 23 लाख 66 हजार नौ सौ रूपये का आवंटन आया है। इसमें केला फसल की क्षति के लिए 18,000 रूपया प्रति एकड़़ और धान की फसल की क्षति के लिए 13500 रूपया प्रति एकड़ किसानों को मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा। किसानों ने इसके लिए विधायक को साधुवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी