आस्था के महापर्व छठ को लेकर की जा रही तैयारी, घाटों पर कोरोना जांच व टीकाकरण की रहेगी व्यवस्था

जागरण संवाददाता कटिहार लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है। कोरोना गा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:43 PM (IST)
आस्था के महापर्व छठ को लेकर की जा रही तैयारी, घाटों पर कोरोना जांच व टीकाकरण की रहेगी व्यवस्था
आस्था के महापर्व छठ को लेकर की जा रही तैयारी, घाटों पर कोरोना जांच व टीकाकरण की रहेगी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कटिहार: लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के साथ ही व्रतियों की सुविधा को लेकर प्रशासनिक स्तर से पुख्ता व्यवस्था की गई है। इस बार छठ घाटों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच व टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। तालाब व जलाशय की साफ सफाई का काम भी किया जा रहा है। कोरोना को लेकर कई लोगों ने नदी व तालाब किनारे छठ करने के बजाय घर पर अ‌र्घ्यदान करने का मन बनाया है। इसके लिए घर की छतों व दरवाजे पर कृत्रिम तरीके से घाट बनाया जा रहा है। कई व्रतियों द्वारा घर पर ही छठ किए जाने के कारण बाजारों में प्लास्टिक की मांग बढ़ गई है। चारों ओर छठ के लोकगीत गूंजने लगे हैे। छठ के लोक गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। छठ के पूजन सामग्री से बाजार अटा पड़ा है। शहर के न्यू मार्केट, बड़ा बाजार सहित अन्य बाजारों में छठ की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं व्रतियों की भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी व्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाट की साफ सफाई का काम किया जा रहा है।

महापर्व छठ को लेकर नदी तट, पोखर व जलाशयों की साफ सफाई का काम जोरों पर किया जा रहा है। कारी कोसी घाट, बालू घाट, विजय बाबू पोखर, बैगना नहर सहित अन्य छठ घाट निखरने लगा है। जिला प्रशासन ने 15 छठ घाट को अतिसंवेदनशील तथा सात घाटों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। प्रशासनिक स्तर से की गई है पुख्ता व्यवस्था छठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। बरारी, मनिहारी व शहर के कारी कोसी घाट पर एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की प्रतिनिुयुक्ति रहेगी। सभी एसडीओ व एसडीपीओ को घाटों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। दूसरे राज्यों से छठ पर्व पर अपने घरों को आने वाले प्रवासियों की रेलवे स्टेशन व बस पड़ाव पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन पर हर रोज करीब डेढ़ हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले के चिन्हित 375 छठ घाटों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। छठ पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रशासन द्वारा व्रतियों के घरों तक गंगा जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए व्रतियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबर पर काल कर अपना पता बताना होगा। अ‌र्घ्यदान के लिए बनाए जा रहे कृत्रिम घाट महापर्व छठ पर नदी व जलाशय किनारे अ‌र्घ्घ्यदन की परंपरा रही है। इस बार भी घरों व सार्वजनिक स्थानों पर कृत्रिम घाट बना छठ मनाने व अ‌र्घ्यदान की तैयारी की जा रही है। बरमसिया निवासी राजेश कुमार उर्फ डब्लू, राजू पासवान, सोनू गुप्ता आदि ने बताया कि छठ घाटों पर अत्यधिक भीड़ होने तथा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को लेकर अपने घर पर ही छठ पर्व मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि महापर्व छठ में पवित्रता का खास ख्याल रखा जाता है।

chat bot
आपका साथी