अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही बेहतर सुविधा

कटिहार। सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को दवा भी बाहर से खरीदना प

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 09:50 PM (IST)
अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही बेहतर सुविधा

कटिहार। सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को दवा भी बाहर से खरीदना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन मरीजों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। यह बातें जन अधिकार पार्टी के नेता आशु कुमार ने अस्पताल निरीक्षण के बाद कही। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भेंट कर इस ओर सार्थक पहल करने की बात कही। कहा कि अस्पताल में कई आवश्यक दवा भी उपलब्ध नहीं रहती है, इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैे। प्रसव के मरीजों से अवैध उगाही की जाती है। मरीज अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए आते हैं, लेकिन वे यहां अवैध वसूली का शिकार हो रहे हैं। कहा कि जल्द इस ओर अस्पताल प्रशासन द्वारा अमल नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पार्टी के कई और कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी