बलरामपुर में भूमिहीनों को मिले बासगीत पर्चा

कटिहार। प्रखंड मुख्यालय तेलता में सूबे के श्रम संसाधन मंत्री डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी द्वारा 73 भूमि

By Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 02:07 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 02:07 AM (IST)
बलरामपुर में भूमिहीनों को मिले बासगीत पर्चा

कटिहार। प्रखंड मुख्यालय तेलता में सूबे के श्रम संसाधन मंत्री डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी द्वारा 73 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। साथ ही बलरामपुर पंचायत के बघार वासी प्रशांत कुमार दास को उसके पुत्र के ठनका गिरने से हुई मौत के लिए एक लाख 50 हजार का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने थुबोर घाट पर पुल निर्माण हेतु टेंडर हो जाने की जानकारी दी। आदमपुर-बजरगांव सड़क की बदहाली पर उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत हेतु सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है जल्द ही सड़क का जीर्णोद्धार हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि विधानसभा अंतर्गत बेलवा फुटबाल मैदान में 54 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम के निर्माण पर मुहर लग गयी है। डंडखोरा एवं हसनगंज में भूमि अधिग्रहण हो जाने की जानकारी देते हुए बताया कि अब जल्द ही दोनों प्रखंडों में प्रखंड कार्यालय का निर्माण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मानिक चंद्र दास ने की। मौके पर बारसोई एसडीओ फिरोज अख्तर, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज साह, बीडीओ शिशिर कुमार वर्मा, जिला बीस सूत्री सदस्य कमल चंद्र दास, विनय दास, अब्दुल गनी, मिलन दुबे, अमल गोस्वामी, कुमुद रंजन, शंभू यादव, देव कुमार मोदक, केदार यादव, नूर सनवर उर्फ सन्नी, वीरेन सिंह, मुखिया सदन राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी