आरडीडीई के सम्मान में समारोह का आयोजन

जागरण संवाददाता, कटिहार : उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में पूर्णियां प्रमंडल के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM (IST)
आरडीडीई के सम्मान में समारोह का आयोजन
आरडीडीई के सम्मान में समारोह का आयोजन

जागरण संवाददाता, कटिहार : उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में पूर्णियां प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रप्रकाश झा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेशचंद्र देव ने की। इस मौके पर सेवानिवृत डीईओ हिमांशु कुमार के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह जिला सचिव इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप दिनेश दूबे एवं विद्यालय के शिक्षक, जिला कबड्डी संघ के सचिव सत्यप्रकाश, रोहित कुमार, मनोज भगत, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोज ¨सह एवं किशन सहित कई लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने आरडीडीई द्वारा विद्यालय हित और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर प्रमोद चौबे, परितोष कुमार ¨सह, विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अशोक पाठक, तमिजुद्दीन, नीरज नयन आनंद, वसीम रजा, प्रखंड साधनसेवी अनंत कुमार, संकुल समन्वयक मेहफूज आलम आदि मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के बच्चों एवं स्काउट गाइड द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

chat bot
आपका साथी