विवाहिता की हत्या की प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 10:04 PM (IST)
विवाहिता की हत्या की प्राथमिकी
विवाहिता की हत्या की प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में विवाहिता की मां ने अपनी पुत्री के ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दिए गए आवेदन में मां नीलम देवी ने लिखा है कि पुत्री गुंजन कुमारी की शादी वर्ष 2016 में मोकरी गांव निवासी शिवदास पटेल के पुत्र रोहित पटेल के साथ की थी। ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दामाद रोहित पटेल दो लाख रुपये की मांग बेटी से करने लगा। इस पर कई बार रिश्तेदारों द्वारा उन्हें समझाया गया। इसके बावजूद वे लोग हमेशा पुत्री को प्रताड़ित करते थे। सास रेनू देवी द्वारा ताना मारा जाता था। 12 जून को दामाद ने गुंजन के मामा के यहां फोन कर सूचना दी कि आपके भगिनी की तबीयत खराब है। जब मायके के लोग मोकरी पहुंचे तो सभी लोग घर से फरार थे। मां ने रोहित पटेल, शिवदास पटेल, रेनू देवी और देवरानी पर अपनी पुत्री की हत्या गला दबा कर करने का आरोप लगाया है। वहीं, गुंजन का कुछ पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी