अयोग्य मतदाताओं के नाम सूची से हो बाहर

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना ने शनिवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं इआरओ नेट सहित अन्य ¨बदुओं पर वीसी ने समीक्षा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 09:52 PM (IST)
अयोग्य मतदाताओं के नाम सूची से हो बाहर
अयोग्य मतदाताओं के नाम सूची से हो बाहर

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना ने शनिवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं इआरओ नेट सहित अन्य ¨बदुओं पर वीसी ने समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीसी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार के अलावा, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे। वीसी के संबंध में जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया की उप मुख्य सचिव ने निर्देश दिया की जिन अयोग्य मतदाता का नाम सूची में हो उनका नाम सूची से शीघ्र हटाया जाए। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की संख्या की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कहा की सामाजिक सुरक्षा में नामांकित लाभार्थी के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या होनी चाहिए। फर्जी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का भी निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीएलए, बीएलओ के साथ बैठक होने की भी जानकारी लिया। साथ ही निर्देशित किया की बैठक को लगातार किया जाए। इसके आलोक में 24 दिसंबर व चार जनवरी को बैठक बुलाई गई है। मतदान केंद्रवार उपलब्ध कराए गए डीएसई प्रतिवेदन पर कार्रवाई की जानकारी लिया। साथ ही निर्वाचन कार्य में आगामी लोक सभा के चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली। कर्मियों को डाटा बेस तैयार करने की भी जानकारी ली गई। जिसमें अवगत कराया गया की जिले के 1557 कार्यालयों का क्रिएशन हो चुका है। एवं तीन कार्यालय के कर्मियों की सूचना भी इंट्री किया गया है। सहित अन्य ¨बदुओं पर समीक्षा किया गया।

chat bot
आपका साथी