त्योहारों पर विधि व्यवस्था चुस्त रखें पदाधिकारी : डीएम

आने वाले दिनों में दशहरा व मुहर्रम पर्व में किसी प्रकार की कोई घटना या गड़बड़।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 05:59 PM (IST)
त्योहारों पर विधि व्यवस्था चुस्त रखें पदाधिकारी : डीएम
त्योहारों पर विधि व्यवस्था चुस्त रखें पदाधिकारी : डीएम

कैमूर। आने वाले दिनों में दशहरा व मुहर्रम पर्व में किसी प्रकार की कोई घटना या गड़बड़ी न हो इसको ले रविवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विधि व्यवस्था पर गंभीरता से चर्चा की गई। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को हमेशा सतर्क व सजग रहने की बात कही। खास कर उन्होंने त्योहारों के मौके पर विधि व्यवस्था और अधिक चुस्त बनाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने एसपी नताशा गुड़िया से कई ¨बदुओं पर बातचीत भी की। जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था के संधारण को अलर्ट टीम का गठन किया जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को शांति समिति की बैठक कर लोगों से आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील करने का निर्देश दिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चिह्नित लोगों पर 107 की कार्रवाई करने की भी बात उन्होंने कही। बैठक में इसके अलावा आपराधिक गतिविधियों पर विशेष तौर से नजर रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती अभियान कराने की बात कही। नगर के चौक-चौराहों सहित मुख्य स्थानों पर महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश देते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना करने की भी बात कही। अनुमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम बना कर विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाए। बैठक में एसडीएम अनुपम ¨सह, मोहनियां शिव कुमार राउत, एसडीपीओ भभुआ अजय प्रसाद, मोहनियां रघुनाथ ¨सह, डीपीआरओ मदन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी