प्रतिभागियों ने प्रतिभा से सभी का मन मोहा

कैमूर। मंगलवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से जिला स्तर

By Edited By: Publish:Wed, 20 Jul 2016 03:04 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jul 2016 03:04 AM (IST)
प्रतिभागियों ने प्रतिभा से सभी का मन मोहा

कैमूर। मंगलवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विद्यालयी खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डिविजनल सनबीम स्कूल चैनपुर, लक्ष्य पब्लिक स्कूल भभुआ तथा सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गीतों को प्रस्तुति की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न विधाओं में विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उदासी देवी उच्च विद्यालय अखलासपुर में विभिन्न विद्यालयों के बीच फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व राम प्रसाद सिंह व अवधेश कुमार ने किया। इस मौके पर एथलेटिक प्रभारी कबीर अली, दिलीप कुमार, मनोज पाल, राम प्रसाद सिंह, अखिलेश सिंह, मुसा अली, संध्या देवी, रंजीत कुमार, महावीर व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राम बचन पांडेय ने किया। समाचार लिखे जाने के तक अन्य खेल के परिणाम नहीं आ सके थे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

किस खेल में कौन हुए विजयी -

100 मीटर दौड़

प्रथम - जितेन्द्र गुप्ता -उ. वि. कल्याणपुर दुर्गावती

द्वितीय - अमरनाथ गुप्ता- उ. वि. उपरि रामगढ़

भाला फेंक (बालिका)

प्रथम - रिंकू कुमारी- उ. वि. देवहलिया

द्वितीय - रीना कुमारी -बालिका उ. वि. देवहलियां

डिसकस थ्रो -

प्रथम - विपुल कुमार-उ. वि. देवहलिया

द्वितीय - इमरान इद्रीसी -ददरा उच्च वि. भगवानपुर

गोला फेंक

प्रथम - सत्यम गुप्ता-डीएवी जद्दुपुर

द्वितीय - विपिन कुमार-उ. वि. कल्याणपुर

लौंग जंप - (बालक)

प्रथम - अमरनाथ गुप्ता- उ. वि.उपरि

द्वितीय - गौरव कुमार- उ. वि. अधौरा

लौंग जंप - (बालिका)

प्रथम - देवी कुमारी- उ. वि. अखलासपुर

द्वितीय - रीना कुमारी -

ऊंची कूद (बालक)

प्रथम - नवीन कुमार - उ. वि. कुड़ासन

द्वितीय - विपिन कुमार - उ. वि. कल्याणपुर

ऊंची कूद - (बालिका)

प्रथम - सविता कुमारी - ग‌र्ल्स स्कूल भभुआ

द्वितीय - साक्षी कुमारी - डीएवी जद्दुपुर

chat bot
आपका साथी