अज्ञात वाहन की टक्कर से दो राजमिस्त्री की हुई मौत

भभुआ-चैनपुर पथ पर परैयां मोड़ के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो राजमिस्त्री की मौत हो गई। दोनों राजमिस्त्री भभुआ थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव से काम कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान परैया मोड़ के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 11:08 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो राजमिस्त्री की हुई मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो राजमिस्त्री की हुई मौत

भभुआ-चैनपुर पथ पर परैयां मोड़ के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो राजमिस्त्री की मौत हो गई। दोनों राजमिस्त्री भभुआ थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव से काम कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान परैया मोड़ के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों पास में स्थित एक पेड़ से टकरा कर सड़क पर गिरे, जिन्हें कुचलते हुए वाहन लेकर चालक फरार हो गया। रात का समय होने के कारण आने-जाने वाले लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव निवासी नारायण बिद के 30 वर्षीय पुत्र राजेश बिद व बेलांव थाना क्षेत्र के कटकरा गांव निवासी कैलाश बिद का पुत्र शिवमूरत बिद के रूप में हुई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं बाइक को भी जब्त कर थाना ले आई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों राजमिस्त्री बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही शव देखने के बाद यह साफ प्रतीत हो रहा था कि वाहन दोनों के ऊपर से चढ़ कर निकल गया है। परिजनों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां पेड़ की खोखली भी गिरी है। पेड़ के जिस स्थान से खोखली गिरी है उतना ऊपर कोई भारी वाहन ही पहुंच सकता है। क्योंकि दोनों के शरीर पर कई जगह गहरी चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर दोनों राजमिस्त्री के घर से लोग सदर अस्पताल पहुंच गए थे। जहां डॉ. विनय तिवारी ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजनों को शव सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी