11 लाख की राशि से गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में खुलेगा पुस्तकालय

कैमूर। प्रखंड के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में विधान परिषद सभापति के स्वागत एवं अभिनंदन समारा

By Edited By: Publish:Sat, 16 Jul 2016 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jul 2016 03:03 AM (IST)
11 लाख की राशि से गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में खुलेगा पुस्तकालय

कैमूर। प्रखंड के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में विधान परिषद सभापति के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि विद्यालय का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा एवं बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय के आधारभूत संरचना बेहतर होनी चाहिए। सभापति ने कहा कि विद्यालय से कई नेता अधिकारी, इंजीनियर पैदा होते हैं। किसी समाज के विकास के लिए शिक्षा का स्तर उच्च होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से शिक्षा के स्तर और उपर उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा स्थानीय विधायक बृज किशोर बिंद विद्यालय के विकास के लिए पांच लाख रुपया देने की घोषणा की। नव निर्वाचित जिला पार्षद अध्यक्ष वकील यादव ने भी विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन एमएलसी संतोष सिंह ने किया। समारोह में प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह, बिक्की सिंह, उदय नाथ पांडेय आदि उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों ने सभापति अवधेश नारायण सिंह, एमएलसी संतोष सिंह का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी