कार्यों के निष्पादन में गति लाएं हलका कर्मचारी : सीओ
विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद सीओ ने हलका कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की।
कैमूर। विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद सीओ ने हलका कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की। बैठक के संबंध में सीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी हलका कर्मचारियों को राजस्व वसूली से लेकर दाखिल खारिज एलपीसी के अलावा अन्य तरह के कार्यों के निष्पादन को लेकर निर्देश दिया गया है। क्योंकि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के चलते सभी तरह के कार्य ठप थे। आमलोग भी चुनाव के चलते कार्यालय में नहीं आ रहे थे। लेकिन अब चुनाव समाप्त होने के बाद आमलोग भी कार्यालय अपने कार्य से आने लगे हैं। लेकिन कार्य की गति काफी धीमी होने से आमलोगों को परेशानी हो रही है। आमलोगों की परेशानी को देखते हुए हलका कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी तरह के कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। सभी को अपने कार्यों में गति लाने की बात कही गई।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की मतगणना की समाप्ति के बाद मुंडेश्वरी मंदिर के नीचे बिहार सरकार की भूमि सहित अन्य जगहों पर अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।