नगरपालिका मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने दिया धरना

नगर पालिका मैदान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन के समीप एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:28 AM (IST)
नगरपालिका मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने दिया धरना
नगरपालिका मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने दिया धरना

नगर पालिका मैदान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन के समीप एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव व संचालन सीपीआइएम के जिला सचिव रंग लाल पासवान ने किया। धरना में शामिल वक्ताओं ने कहा कि भभुआ नगर पालिका कार्यालय के समक्ष नगरपालिका मैदान ऐतिहासिक मैदान है। जिसमें राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक धार्मिक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी परिसर में प्राथमिक विद्यालय भी बना है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे पठन-पाठन करने के साथ-साथ खेलकूद भी करते हैं। इसके अलावा पीएचइडी की जलमीनार भी बनी हुई है। इतना ही नहीं इस नगरपालिका मैदान में भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री बी पी सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर सिंह, उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम, दिवंगत मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, जगन्नाथ मिश्र के अलावा में वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अन्य बड़े नेताओं की भी सभाओं का आयोजन हो चुका है। भभुआ में 1942 में जिस दिन शहीद अंतू राम की शहादत हुई थी वह जुलूस इसी मैदान से निकला था। नगर परिषद भभुआ मैदान में कांप्लेक्स निर्माण की योजना बन रही है। जिससे भभुआ का ऐतिहासिक धरोहर का अस्तित्व नष्ट हो जाएगा। वक्ताओं ने धरना समापन के बाद जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। जिसमें मार्केट कांप्लेक्स के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की मांग की। धरना में संतन पासवान, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, भाकपा माले के कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह, लुटावन पासवान, असगर खां, संजय कुमार शर्मा, राजद के भोलानाथ यादव, बनारसी सिंह यादव, सीता सिंह, बब्बन सिंह, दिलीप उपाध्याय, भरत सिंह, संजय चौबे, गीता देवी, बसंती देवी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी