रामगढ़ के चौरसिया में बने अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं

रामगढ़ के चौरसिया में बने अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Aug 2022 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2022 06:02 PM (IST)
रामगढ़ के चौरसिया में बने अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं
रामगढ़ के चौरसिया में बने अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं

रामगढ़ के चौरसिया में बने अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं

रामगढ़: मोहनियां प्रखंड के भोखरी पंचायत में स्थित चौरसिया बस्ती के समीप बने अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं है। जबकि जल संरक्षण के उद्देश्य से ही इन अमृत सरोवरों का निर्माण हुआ है। मनरेगा विभाग द्वारा निर्मित इस अमृत सरोवर में एक बूंद पानी का सृजन नहीं हो सका है। जिसके चलते यह अमृत सरोवर में मृत समान हो गया है। जल में रहने वाले जीव जंतु के लिए भी संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मवेशियों से लेकर आम आदमी को भी यह अमृत सरोवर कोई लाभ नहीं दे पा रहा। इस अमृत सरोवर के पिंड पर पौधे लगाने का कार्य भी ठप है। लोग इस तालाब के पिंड पर शौच भी कर रहे हैं। पौधे के लिए लाए गए गैबियन भी नष्ट हो रहे हैं। जो कुछ वहां मौजूद है उस पर चोरों की नजर है। ऐसी स्थिति में इन अमृत सरोवरों पर लाखों खर्च करने की बात बेमानी ही लग रही है। तालाब के पिंड पर मौजूद ठेकेदार जितेंद्र पासवान ने बताया कि प्रकृति के साथ नहीं देने से यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी तत्पर थे। सभी अमृत सरोवर पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी किया गया। लेकिन जैसे ही स्वतंत्रता दिवस बीता अमृत सरोवरों के निर्माण, जल की व्यवस्था को लेकर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। इसके चलते इस अमृत सरोवर की शुरुआती दौर में ही दुर्दशा नजर आने लगी है।

chat bot
आपका साथी