इंटरनेट की समस्या से बाधित हो रही है जमीन की रजिस्ट्री

जिले में जमीन निबंधन की गति काफी धीमी हो गई है। जहां एक ओर सरकार के नए पेंच से निबंधन का काम धीमी गति से चल रहा था तो दूसरी तरफ नेट की समस्या ने इस कार्य पर और ब्रेक लगा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:12 AM (IST)
इंटरनेट की समस्या से बाधित हो रही है जमीन की रजिस्ट्री
इंटरनेट की समस्या से बाधित हो रही है जमीन की रजिस्ट्री

जिले में जमीन निबंधन की गति काफी धीमी हो गई है। जहां एक ओर सरकार के नए पेंच से निबंधन का काम धीमी गति से चल रहा था तो दूसरी तरफ नेट की समस्या ने इस कार्य पर और ब्रेक लगा दिया है। जिसके नाम से जमीन का निबंधन होगा वही उस जमीन को बेच सकता है। इस नियम के लागू होने के बाद से जिले में जमीन रजिस्ट्री के कार्य में काफी गिरावट आई। इसी बीच पिछले पांच से छह दिनों से लिक का आने जाने के कारण रजिस्ट्री का काम ठप हो गया है। जिससे विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। लिक फेल रहने के कारण दस्तावेंजों के निबंधन में खास तरह की परेशानी हो रही है।

सूत्रों की मानें तो यह हाल लगभग पूरे बिहार में है। निबंधन नहीं होने से लोगों को वापस भी लौटना पड़ रहा है। राज्य की ओर से सर्वर पर अधिक कार्य हो रहे हैं। इससे निबंधन विभाग का सर्वर स्लो हो जा रहा है। ऐसा हाल पिछले पांच से छह दिनों से होने के कारण निबंधन कार्यालय के कर्मियों को भी काफी परेशानी हो रही है। बार बार वो वेबसाइट पर लॉग इन करने का प्रयास करते रहते है। इस दौरान निबंधन कराने के साथ साथ डीड राइटर को भी काफी परेशानी हो रही है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को कुल 11 लोगों का निबंधन हुआ। इस दौरान भी कई बार लिक आते जाते रहा। इस संबंध में डीएसआर अजय कुमार ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण निबंधन नहीं हो पा रहा है। जैसे ही समस्या का समाधान होता है तो निबंधन होना सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी