महिन्द्रा समृद्धि केन्द्र में कृषि प्रयोगशाला शुरू

कैमूर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर न्यू कामना ट्रैक्टर महिन्द्रा द्वारा किसानों के समृद्धि के लिए प्रया

By Edited By: Publish:Mon, 21 Sep 2015 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2015 06:46 PM (IST)
महिन्द्रा समृद्धि केन्द्र में कृषि प्रयोगशाला शुरू

कैमूर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर न्यू कामना ट्रैक्टर महिन्द्रा द्वारा किसानों के समृद्धि के लिए प्रयोगशाला शुरू कर उनकी खेती को सुदृढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है। 11 वीं वर्षगांठ के मौके पर डिड़िखिली गांव स्थित महिन्द्रा ट्रैक्टर जब किसान समृद्धि प्रयोगशाला शुरू हुआ तो आशा की किरण जग गई। पूरी रात वार्षिकोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। बिहार, झारखंड के स्टेट चीफ आशीष गुप्ता ने क्षेत्र से आये किसानों को महिन्द्रा ट्रैक्टर नई प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि महिन्द्रा का हर मॉडल इस देश दुनिया में धमाल मचा रहा है। किसानों का हितैषी बनकर यह भूमि पुत्र लोगों के जीविका में सहायक बन गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसानों को इसके जोताई से लेकर जितने प्रयोग हुए तकनीकी प्रणाली से लोगों को लाभ पहुंचाता था। इसमें प्रयोगशाला भी शुरू हो गया है। जहां किसान मुफ्त में अपने खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए मिट्टी के नमूने की जांच स्वयं मशीन में डालकर कर लेंगे। तथा उसमें संतुलित आहार देने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में यह पहला जांच केन्द्र स्थापित हुआ है जहां किसान त्वरित अपने मिट्टी के नमूने लेकर जांच करा लेंगे व एग्रीकल्चर से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी यहां से प्राप्त कर लेंगे। इस मौके पर एरिया मैनेजर हितेष ज्योति, विकास कुमार, तरूण सिंह तथा काफी संख्या में बैंकों के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी