उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के पैक्स अध्यक्ष होंगे पुरस्कृत

पैक्सों को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग ने अच्छा कार्य करने वाले पैक्स अध्यक्षों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 04:31 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के पैक्स अध्यक्ष होंगे पुरस्कृत
उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के पैक्स अध्यक्ष होंगे पुरस्कृत

पैक्सों को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग ने अच्छा कार्य करने वाले पैक्स अध्यक्षों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत स्वच्छ प्रतियोगिता के आधार पर चयनित पैक्स अध्यक्षों को पुरस्कार दिया जाएगा। जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय राम ने बताया कि जिले के दोनों अनुमंडल क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले पैक्सों से पांच अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन का आधार 31 मार्च 2018 के वित्तीय एवं प्रबंधन की स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि दोनों अनुमंडलों से दो-दो पैक्स अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तर पर तीन पैक्स पुरस्कृत किए जाएंगे। पैक्सों का चयन विभिन्न क्रियाकलापों के प्रदर्शन के सापेक्ष में प्राप्त अंकों के मूल्यांकन पर आधारित होगा। चयन हेतु ग्रेड प्रणाली के अंकों का निर्धारण किया गया है। कहा कि राज्य स्तर पर दस लाख रुपये प्रथम पुरस्कार के रूप में, द्वितीय पुरस्कार के रूप में सात व तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपया मिलेगा। अनुमंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार तीन लाख, द्वितीय पुरस्कार दो लाख दिया जाएगा। पुरस्कार मद में प्राप्त राशि पैक्सों के विकास पर खर्च की जाएगी।

chat bot
आपका साथी