लॉकडाउन अनुपालन कराने सड़क पर उतरे डीएम

कैमूर। जिले में लॉकडाउन अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन बुधवार को काफी सख्त दिखा। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ वाहन पर निर्धारित लोगों के बैठने को लेकर भी कार्रवाई की गई। इसके लिए बुधवार को कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Apr 2020 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2020 06:10 AM (IST)
लॉकडाउन अनुपालन कराने सड़क पर उतरे डीएम
लॉकडाउन अनुपालन कराने सड़क पर उतरे डीएम

कैमूर। जिले में लॉकडाउन अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन बुधवार को काफी सख्त दिखा। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ वाहन पर निर्धारित लोगों के बैठने को लेकर भी कार्रवाई की गई। इसके लिए बुधवार को कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी तत्पर दिखे। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी सुबह में सड़क से गुजरने वाले प्रत्येक बाइक सवार को रोक कर जांच पड़ताल किए। डीएम को सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाने की जैसे ही सूचना पुलिस महकमा को हुई पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद नगर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस वाहन जांच करने में जुट गई। नगर के वन विभाग, पटेल चौक, नगर परिषद कार्यालय के सामने, महिला महाविद्यालय के सामने आदि कई जगहों पर डीएम ने वाहन को रोक कर अंग रक्षकों से वाहन जांच कराया। इस दौरान जो नियम के विरुद्ध वाहन से जाते मिला उन्हें रोक कर उनके वाहन को जब्त कर लिया गया। इसमें यदि किसी बाइक पर महिला भी बैठी रही तो उसके साथ भी डीएम ने सख्ती दिखाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकना है तो कोई ढील नहीं। बाइक पर एक व्यक्ति से अधिक नहीं बैठना है। कुछ महिलाओं ने डीएम से मिन्नत करते हुए कहा कि वे दवा के लिए आई हैं या किसी महिला ने अपने बच्चे को दिखाने के लिए आने की बात कही तो डीएम ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। इसके बाद नगर के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया जिसमें सरकारी कर्मियों तक को भी नहीं छोड़ा गया। पहचान पत्र या कार्यालय का कार्ड रहने के बावजूद जिन्होंने हेलमेट, जूता आदि नहीं पहना था उनसे जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान चलाने से नगर में बेवजह बाइक लेकर घूमने वाले नहीं दिखे।

chat bot
आपका साथी