आइसोलेशन वार्ड में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सिकंदरपुर में सात बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। इसमें शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 09:03 PM (IST)
आइसोलेशन वार्ड में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग
आइसोलेशन वार्ड में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सिकंदरपुर में सात बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। इसमें शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी।

उसमें रखा गया एक बेड व बिस्तर जल गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के पूर्व मुखिया अनिल सिंह पटेल ने बताया कि उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में बाहर से आए लोगों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड प्रशासन की ओर से बनाया गया था। जहां सात बेड लगाए गए थे। उस कमरे की खिड़की के रास्ते कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई। इसकी सूचना इन्हें शनिवार की सुबह मिली इसके बाद तत्काल इनके द्वारा चैनपुर थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के उत्क्रमित विद्यालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। जहां पर नोडल पदाधिकारी के रूप में अंचल सीआइ अजय कुमार सिंह एवं सहायक चंदन तिवारी की प्रतिनियुक्ति की गई। उन्हें 14 अप्रैल तक की ड्यूटी दी गई थी। इसमें सहायक चंदन तिवारी का शुक्रवार को ही जिले में प्रतिनियुक्ति हो गई। इन लोगों के अलावा वहां देखभाल के लिए पंचायत सचिव रामेश्वर सिंह, पंचायत के मुखिया एवं संबंधित वार्ड के सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है। बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा देने की सूचना मिली है। इसमें एक बेड एवं बिछावन जल जाने की बात सामने आई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी