जिले की सीमाओं पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

कैमूर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है ताकि जिले का कोई व्यक्ति दूसरे जिले में न जाए और दूसरे जगह का कोई व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर सके।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 03:55 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 03:55 PM (IST)
जिले की सीमाओं पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त
जिले की सीमाओं पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

कैमूर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है, ताकि जिले का कोई व्यक्ति दूसरे जिले में न जाए और दूसरे जगह का कोई व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर सके। इसका अनुपालन कराने के लिए सभी सीमाओं पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि विशेष परिस्थिति में ही पास वाले लोगों को ही जिले में प्रवेश करने के लिए छोड़ना है। पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेंगे।

खलियारी बार्डर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अधौरा शैलेंद्र कुमार शर्मा को दंडाधिकारी व अधौरा थाना के सअनि संतोष कुमार को पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। ये दोनों पदाधिकारी सुबह छह से दो बजे तक रहेंगे। दो बजे से रात दस बजे तक कृषि समन्वयक मो. मोजस्सम व सअनि सोहन सिंह तथा रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कृषि समन्वयक भगवानपुर शैलेंद्र कुमार व अधौरा थाना के सअनि प्रभुनाथ सिंह ड्यूटी देंगे। इसी प्रकार चांद प्रखंड के बार्डर महदाइच में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गौतम कुमार व चैनपुर थाना के सअनि अरूण कुमार सिंह सुबह छह से दो बजे तक, दो बजे से रात दस बजे तक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार मौर्या व पुअनि राम रतन पंडित के बाद रात दस से सुबह छह बजे तक बीपीएम जीविका राकेश कुमार व सअनि अबु रुमान कार्यरत रहेंगे। वहीं चांद प्रखंड के ही राजा बाजार में क्रमश प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी चांद अरूण कुमार व सअनि दिलीप कुमार दुबे, दूसरे शिफ्ट में जय नारायण झा व पुअनि पारस मेहता तथा रात के शिफ्ट में कृषि समन्वयक दिनेश तिवारी व सअनि शंभू ठाकुर कार्य करेंगे। कर्मनाशा बार्डर पर हरि शंकर सिंह व पुअनि श्रीकांत पासवान कार्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी