सम्मान पाकर गदगद हुए सेवानिवृत शिक्षक व कर्मी

संवाद सहयोगी मोहनियां: शिक्षक दिवस के मौके पर महाराणा प्रताप कॉलेज के सभागार में आयोि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 11:45 PM (IST)
सम्मान पाकर गदगद हुए सेवानिवृत शिक्षक व कर्मी
सम्मान पाकर गदगद हुए सेवानिवृत शिक्षक व कर्मी

संवाद सहयोगी मोहनियां: शिक्षक दिवस के मौके पर महाराणा प्रताप कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मियों के साथ बीएड कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर लोग गदगद हो गए। इस दौरान कॉलेज के पठन पाठन के साथ कार्य संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दो दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में आधा दर्जन सेवानिवृत्त शिक्षक व इतने ही कर्मी थे। कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि पठन पाठन में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों में प्रो. डॉ श्याम बिहारी ¨सह और डॉ शशिकांत ¨सह तथा कार्य संचालन में 24 घंटे तत्पर रहने वाले जगन्नाथ राय और डॉ. शंभू नाथ ¨सह का नाम शामिल है। सर्वसम्मति से इन लोगों का नाम चयनित किया गया। जिन्हें विधान पार्षद अवधेश नारायण ¨सह ने अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों कर्मियों को विधान पार्षद संतोष ¨सह ने अंगवस्त्र के साथ चेक व उपहार दिया गया। महाराणा प्रताप कॉलेज व बीएड कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं को पूर्व विप सभापति अवधेश नारायण ¨सह ने घड़ी देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा की घड़ी समय का प्रतीक है। समय का मूल्य समझने वाला व्यक्ति ही जीवन में तरक्की कर सकता है। इस मौके पर संतोष ¨सह, माया ¨सह, मृत्युंजय ¨सह, डा. एल एस ¨सह, बच्चन ¨सह,ब्रजेंद्र नारायण ¨सह सहित कॉलेज के सभी शिक्षक व कर्मी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी