जांच में कंट्रोल रूम से गायब मिले चार पुलिसकर्मी, लाइन हाजिर

जिले में शनिवार को अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद व सार्जेंट मेजर श्याम बिहारी राय की जांच से हड़कंप मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:37 AM (IST)
जांच में कंट्रोल रूम से गायब मिले चार पुलिसकर्मी, लाइन हाजिर
जांच में कंट्रोल रूम से गायब मिले चार पुलिसकर्मी, लाइन हाजिर

जिले में शनिवार को अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद व सार्जेंट मेजर श्याम बिहारी राय की जांच से हड़कंप मच गया। भभुआ थाना के कंट्रोल रूम से दो पुलिस पदाधिकारी व दो सिपाही गायब मिले। वहीं, एक सिपाही सिविल ड्रेस में ही बाहर घूम रहा था। उसको कंट्रोल रूम का नंबर भी याद नहीं था। इसके अलावा थाने में तैनात तीन महिला होमगार्ड भी अनुपस्थित थीं। इस पर एसपी दिलनवाज अहमद ने दो पुलिस पदाधिकारी व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं महिला होमगार्डों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस अधीक्षक ने भभुआ थाना पहुंच कर सबसे पहले कंट्रोल रूम की जांच की। जहां जांच में पाया गया कि कंट्रोल रूप में दो पुलिस पदाधिकारी व तीन सिपाही की तैनाती थी। जिसमें से एक सिपाही उपस्थित थे। बाकि चार लोग गायब पाए गए। जिस पर एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण की मांग की है। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभाग को लिखे जाने की बात कही है। गायब रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों में एसआइ योगेंद्र प्रसाद, एसआइ राजेंद्र प्रसाद, सिपाही श्याम बाबू, सिपाही नेत्रपाल सिंह है। जबकि सिपाही कमलेश कुमार उपस्थित थे, लेकिन पुलिस की वर्दी में नहीं थे। कमलेश कुमार को कंट्रोल रूम का नंबर तक याद नहीं था। साथ ही भभुआ टाउन थाना में तैनात तीन होमगार्ड महिला सिपाही गायब मिलीं। थाना में कार्यरत सभी सिपाहियों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की गई। पर्व को लेकर हुई जांच

आगामी पर्व त्योहारों को लेकर कोर्ट कैंपस व भभुआ थाना की जांच की गई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए जांच किया गया। पर्व त्योहरों में कंट्रोल रूम की तैनाती आदि की गहनता से जांच की गई। टाउन थाना में पुराने कंट्रोल रूम को हटाकर थाना मे ही बनाने का निर्देश एसपी ने दिया। जहां एक पदाधिकारी के साथ साथ महिला सिपाही विभा कुमारी को इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा तीन महिला सिपाही की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। अच्छे कार्य के लिए सिपाही विभाग को रिवार्ड में पांच सौ रुपये देने की बात कही। कंट्रोल रूम में नई इकाई का गठन

भभुआ थाना पर पुराना कंट्रोल रूम इकाई को भंग कर दिया गया है। नई इकाई का गठन कर दिया गया है। लोगों को किसी प्रकार की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम में तीन नंबर चालू किया गया है। जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। या किसी प्रकार की सूचना दे सकते है। जिसका नंबर 06189- 223113,22214,223115 हेल्पलाइन जारी किया गया है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद प्रतिनियुक्त कर्मी संबंधित थाना को सूचित करेगा। अगर कोई फर्जी कॉल करके गलत जानकारी देता है तो नंबर की जांच के बाद उस पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट की भी हुई जांच- सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोर्ट की भी जांच हुई। जिसमें एक इंस्पेक्टर, 10 पुलिस पदाधिकारी के अलावा कई पुलिस जवान को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है। साथ ही पांच मेंटल डिडकक्टर के अलावा दो डोर गेट से भी जांच की जाती है। इसके अलावा सादा लिबास में भी पुलिस पदाधिकारी कोर्ट कैंपस में घूम कर जांच करते है। पर्व को लेकर काफी चौकसी- दशहरा पर्व को लेकर पुलिस विभाग काफी सतर्क है। सुरक्षा की ²ष्टि को रखते हुए सुरक्षा के तंत्र को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान पर्व को लेकर रणनीति भी तैयार की जा रही है। क्या कहते हैं एसपी- भभुआ थाना की जांच हुई है। कंट्रोल रूम में गायब पाए गए पुलिस पदाधिकारी व सिपाहियों से स्पष्टीकरण की मांगते हुए लाइन हाजिर किया गया है। स्पष्टीकरण का संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- दिलनवाज अहमद, एसपी

chat bot
आपका साथी