फोटो-ऐतिहासिक होगी रामनवमी की शोभा यात्रा

रामगढ़ में इस बार की राम नवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए गठित समिति की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 03:05 AM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 03:05 AM (IST)
फोटो-ऐतिहासिक होगी रामनवमी की शोभा यात्रा
फोटो-ऐतिहासिक होगी रामनवमी की शोभा यात्रा

कैमूर। रामगढ़ में इस बार की राम नवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए गठित समिति की बैठक स्थानीय दुर्गा मंदिर धर्मशाला में बुधवार को हुई। पूरे इलाके में शोभा यात्रा निकालने के साथ-साथ घरों की छतों पर भगवा ध्वज लहराने को ले विचार विमर्श किया गया। गाजे-बाजे व हाथी-घोड़े के साथ निकलने वाली शोभा यात्रा को मूर्त रूप देने में स्वयं सेवी लोग जुड़ गए हैं। व्यवसायी वर्ग युवा मंडली के अलावा जन प्रतिनिधियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्येक घरों से दो एक सदस्यों के इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को जागृत किया गया। इसके लिए 12 सेक्टर का निर्धारण किया गया है। आठ कमेटी गठित की गई है। प्रत्येक कमेटी में पांच सदस्य होंगे जो इस शोभा यात्रा के तैयारी की जानकारी लेते हुए मार्गों का निर्धारण करेंगे। पांच अप्रैल को रामगढ़ के दुर्गा चौक से निकलने वाली शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मां छेरावरी धाम पहुंचेगी। जहां विद्वानों द्वारा मंत्रोचार के साथ ध्वज भूमि को समर्पित किए जाएंगे। भगवान श्री राम की मनोहारी झाकियां निकाली जाएगी। जिसमें सभी देवी- देवताओं की प्रतिमाएं रथ पर सवार होंगी। एक हजार बाइक रैली से शोभा यात्रा को यादगार बनाया जाएगा। संकल्प के साथ इस शोभा यात्रा को चरणबद्ध करने के लिए बाहर से कलाकारों को भी बुलाया गया है। तैयारी बैठक की अध्यक्षता देवचंद्र साह द्वारा की गई। इस दौरान जिप सदस्य मालती गुप्ता, गोवर्धन जायसवाल, डॉ. संतोष ¨सह, डॉ. आर के मदेशिया, राम निवास गुप्ता, राहुल ¨सह, काशी गुप्ता, पवन गुप्ता, गौतम खरवार, शांति, प्रकाश, लालू, कुंदन, बिट्टू तिवारी, राकेश तिवारी, सुनील ¨सह, अंतिम ¨सह, अरूण पांडेय, श्याम बिहारी, रास बिहारी जायसवाल, राम प्रवेश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी