सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के लिए 16 महिलाओं का हुआ चयन

चयनित महिलाओं को दस-दस हजार रुपए की मिलेगी राशि जासं भभुआ सामाजिक हिसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। महिलाओं के चयन को लेकर जिला स्तर पर कमेटी का भी गठन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jan 2020 04:15 PM (IST)
सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के लिए 16 महिलाओं का हुआ चयन
सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के लिए 16 महिलाओं का हुआ चयन

सामाजिक हिसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए  समाज कल्याण विभाग आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। महिलाओं के चयन को लेकर जिला स्तर पर कमेटी का भी गठन किया गया है। इस संबंध में आइसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने बताया कि सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के तहत 16 महिलाओं का चयन किया गया है। जिन्हें घरेलू हिसा से पीड़ित होने का दंश झेलना पड़ रहा था। ऐसी महिलाओं का चयन जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं का चयन जिला स्तरीय कमेटी की सहमति पर हुआ है। इन महिलाओं को दस-दस हजार रुपए की राशि मिलेगी। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी, सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन श्रम आयुक्त, गांधी कुष्ठ निवारण प्रतिष्ठान  के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तिथि निर्धारित कर उन्हें चेक के माध्यम से सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं में नगर सहित प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं का चयन किया गया है।

chat bot
आपका साथी