वार्ड चयन को ले चार दिवसीय कार्यशाला

संसू रामगढ़ (कैमूर): हमारा गांव हमारी योजना के अंतर्गत प्रखंड के सदुल्लहपुर डरवन पंचायत के मुख्यालय

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 04:48 PM (IST)
वार्ड चयन को ले चार दिवसीय कार्यशाला

संसू रामगढ़ (कैमूर): हमारा गांव हमारी योजना के अंतर्गत प्रखंड के सदुल्लहपुर डरवन पंचायत के मुख्यालय सदुल्लहपुर में वार्ड चयन के साथ शुक्रवार की शाम आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। इसी के साथ प्रखंड के सभी पंचायतों में वार्डो में ली जाने वाली योजना के क्रियान्वयन का कार्य भी प्रारम्भ हो गया। सभी वार्डो में प्रचार-प्रसार के साथ सामाजिक संसाधनों का मानचित्रण कर उपेक्षित परिवारों का सर्वेक्षण सूची में निर्धारित तिथि के अनुसार नाम जोड़ने का कार्य हेतु संबंधित कर्मचारियों को निदेशित किया गया। कार्यक्रम समापन के दौरान बीडीओ अब्दुल वाहिद व मुखिया संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र नारायण सिंह तथा राज हर्षव‌र्द्धन ने सभी कर्मचारियों को संबंधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा निर्देशित 33 बिन्दुओं पर अलग अलग कोटि नाम स्थान अंकित करते हुए उनके परिवार की वस्तु स्थिति की जानकारी से अवगत कराएं। सदुल्लहपुर में सभी पांच वर्ग का एक एक घर का अंकेक्षण कार्य कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमोद कुमार मुखिया तालूका देवी, सुघरा देवी, फूलकेशरी देवी, श्री निवास पासवान, कालिका पासवान, राकेश कुमार गुप्ता, मनीष राम, दिनेश सिंह के अलावा आफताब आलम, रवि कुमार, अवध नारायण, अजीत कुमार, विनय कुमार तथा सभी इन्दिरा आवास सहायक , वार्ड सदस्य के अलावा विकास मित्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी