रामपुर प्रखंड में लगाए गए दस हजार पौधे

प्रखंड क्षेत्र में वन महोत्सव के दौरान अब तक मनरेगा के तहत दस हजार पौधे लगाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:15 PM (IST)
रामपुर प्रखंड में लगाए 
गए दस हजार पौधे
रामपुर प्रखंड में लगाए गए दस हजार पौधे

प्रखंड क्षेत्र में वन महोत्सव के दौरान अब तक मनरेगा के तहत दस हजार पौधे लगाए गए हैं।

मनरेगा पीओ संजय सिंहा ने बताया कि एक अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक प्रखंड के हर पंचायत में दो से तीन यूनिट पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया था। स्थल निरीक्षण व पौधारोपण करने के बाद लक्ष्य से अधिक पौधारोपण किया गया है। जो अब तक प्रखंड में कुल 50 यूनिट पहुंच गया है। शेष जगहों पर भी पर्यावरण को देखते हुए रोजगार सेवक द्वारा सिचित जगहों की तलाश की जा रही है। उन सभी जगहों पर भी पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही पीओ द्वारा यह भी बताया गया कि पौधे की देखभाल व सिचाई करने के लिए 100 पौधे पर एक वन पोषक को रखा जाएगा। जिसका भुगतान मनरेगा द्वारा किया जाएगा। एक माह में आठ दिन का मास्टर रोल बनेगा। एक वन पोषक को सौ दिन का मास्टर रोल के हिसाब से सौ दिन पूरा होने पर दूसरा वन पोषक रखा जाएगा। इसके बाद सौ दिन पूर्ण हो जाने के बाद दूसरे वन पोषक रखा जाएगा। तब तक वन पोषक को रखा जाएगा। जब तक की पूर्ण रूप से पौधे तैयार न हो जाए। इस तरह से पौधे की देखरेख व सिचाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी