ट्रक की टक्कर से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

दिल्ली-हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मंगलवार को देर शाम ट्रक की टक्कर से एक टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में सवार 42 वर्षीया महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:33 AM (IST)
ट्रक की टक्कर से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत
ट्रक की टक्कर से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

दिल्ली-हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मंगलवार को देर शाम ट्रक की टक्कर से एक टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में सवार 42 वर्षीया महिला की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र धवपोखर गाव निवासी रामाशकर पासवान की पत्‍‌नी कस्तूरा देवी के रूप में की गई।

दुर्घटना कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गाव के समीप देर शाम करीब 8 बजे घटी। सभी रोहतास जिला के सासाराम के समीप स्थित ताराचंडी धाम में देवी का दर्शन कर अपने गाव धवपोखर वापस जा रहे थे।

घायलों में धवपोखर गाव की खुशी कुमारी, कुसमा देवी, नेहा कुमारी, रूना देवी, विशाल कुमार व फुलमती देवी शामिल हैं। हताहत सभी लोगों को कुदरा पीएचसी पहुंचाया गया। जहा घायलों का उपचार किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग टेंपो पर सवार होकर ताराचंडी धाम से सकरी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहा टेंपो में तेल भरवाने के बाद वे च्यों ही आगे बढ़े, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक टेंपो को टक्कर मारते हुए भाग निकला। इसके चलते टेंपो पलट गया तथा उसके नीचे दबकर कस्तुरा देवी की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन अन्य घायल हो गए। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजने की कार्रवाई चल रही है।

chat bot
आपका साथी