वार्ड सचिव संघ की बैठक में मांगों पर चर्चा

जमुई। रविवार को सिमुलतला लोहिया चौक स्थित लॉज में झाझा प्रखंड वार्ड सचिव संघ के अध्यक्ष कामदेव कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 05:56 PM (IST)
वार्ड सचिव संघ की बैठक में मांगों पर चर्चा
वार्ड सचिव संघ की बैठक में मांगों पर चर्चा

जमुई। रविवार को सिमुलतला लोहिया चौक स्थित लॉज में झाझा प्रखंड वार्ड सचिव संघ के अध्यक्ष कामदेव कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वार्ड सचिव को सरकारी दर्जा देने की मांग की। सरकार वार्ड सचिव से बंधुआ मजदूर की तरह कार्य कराना बंद करें। ऐसा नहीं होने की स्थिति में राज्य के सभी वार्ड सचिव संयुक्त रूप से अपनी मांगों के लिए पटना के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। सात निश्चय योजना अन्तर्गत गली-नली, जल-नल कार्यों को तेजी के साथ करने पर बल दिया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, कनौदी पंचायत संघ अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, खुरंडा संघ अध्यक्ष आशीष कुमार, टेलवा संघ अध्यक्ष राम अजीत यादव, वार्ड सदस्य इन्द्रदेव यादव एवं बबलू यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी