फसल कटनी को ले दिया गया प्रशिक्षण

जमुई। पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग के तहत शनिवार को कृषि कार्यालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jul 2017 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jul 2017 06:51 PM (IST)
फसल कटनी को ले दिया गया प्रशिक्षण
फसल कटनी को ले दिया गया प्रशिक्षण

जमुई। पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग के तहत शनिवार को कृषि कार्यालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रखंड के अंचलाधिकारी, बीएओ, सा¨ख्यकी पर्यवेक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने क्रॉप क¨टग की जानकारी देते हुए बताया कि ईख, राई, सरसों, अरहर फसल में खेत के पांच मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा भाग में फसल की कटनी कर फसल का वजन करना है। इसके बाद अन्य सभी फसलों में खेत के 10 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा भाग में क्रॉप क¨टग होगा। उन्होंने बताया कि एक पंचायत में पांच प्लाट में निकले फसल के वजन से औसत निकाला जाएगा। प्लाट की जानकारी सांख्यिकी विभाग द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा प्लाट के चयनित करने का तरीका भी बताया गया। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी किरण किशोर प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी गणेश राम सहित कृषि समन्वयक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी