मांगों के समर्थन में रसोइया ने निकाला प्रतिरोध मार्च

जमुई। प्रखंड के अलीगंज बाजार में रसोइया संघ के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिरोध मार्च निकाली गया। जिसका नेतृत्व संघ के जिला सचिव मु. हैदर ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:28 PM (IST)
मांगों के समर्थन में रसोइया ने निकाला प्रतिरोध मार्च
मांगों के समर्थन में रसोइया ने निकाला प्रतिरोध मार्च

जमुई। प्रखंड के अलीगंज बाजार में रसोइया संघ के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिरोध मार्च निकाली गया। जिसका नेतृत्व संघ के जिला सचिव मु. हैदर ने किया। जिला सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालय में कार्यरत रसोइया दीदी को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जब तक रसोइयों की मांग नहीं मानी जाएगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। महेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार रसोइया को एक मजदूर के बराबर भी राशि नही दे रही है। प्रतिरोध मार्च में रसोइयों द्वारा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये गए। मौके पर रसोइया संघ प्रखंड सचिव पनमा देवी, सरिता देवी, कविता देवी, रीता देवी, ब्रह्मादेव ठाकुर, शबाना खातुन, सरीदा बान सहित बड़ी संख्या में रसोइया उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी