लगमा मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

जमुई। मतगणना के बाद वार्ड नम्बर 15 लगमा में विजयी और पराजित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई रोड़बाजी मामले में जमुई थाना में कांड संख्या 155/17 दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 May 2017 03:02 AM (IST) Updated:Thu, 25 May 2017 03:02 AM (IST)
लगमा मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
लगमा मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

जमुई। मतगणना के बाद वार्ड नम्बर 15 लगमा में विजयी और पराजित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई रोड़बाजी मामले में जमुई थाना में कांड संख्या 155/17 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दोनों ओर से दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी में कहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा लगमा में रोड़बाजी की सूचना पर पुलिस बलों को लगमा भेजा गया। बाद में मैं भी एसटीएफ के साथ पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही लोग इधर-उधर भाग गए। पत्थरबाजी की घटना के तह में विजयी उम्मीदवार के पुत्र टायगर एवं राजा ¨सह के बीच कहा सुनी होने के कारण तनाव बढ़ गया और जातीय विद्वेष व्याप्त हो गया। घटना का कारण चुनाव के दिन पो¨लग एजेंट के बीच हुआ विवाद है। दोनों ओर से घायल का इलाज सदर अस्पताल एवं स्थानीय क्लीनिक में किया गया। घटनास्थल पर दूर-दूर तक ईंट-पत्थर के टुकड़े दिखाई दिए। रंजन ¨सह के घर में घुसकर कुछ लड़कों ने तोड़फोड़ की एवं औरतों के साथ गाली-गलोज किया। पुआल के पूंज में भी आग लगाया गया। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगाने की घटना के बारे में दोनों ही ओर का पक्ष विवादित है। एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं।

chat bot
आपका साथी