खाद का सही उपयोग विषय पर जागरुकता कार्यक्रम

जमुई। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र जमुई ने खैरा प्रखंड के मैनीजोर गांव में खाद का सही उपयोग विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:33 PM (IST)
खाद का सही उपयोग विषय पर जागरुकता कार्यक्रम
खाद का सही उपयोग विषय पर जागरुकता कार्यक्रम

जमुई। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, जमुई ने खैरा प्रखंड के मैनीजोर गांव में खाद का सही उपयोग विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, प्रगतिशील कृषक राम दिनेश शर्मा, शिवनंदन सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सुधीर सिंह, इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी विनय कर्ण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जिले का कृषि विज्ञान केंद्र अब पशुपालन विश्वविद्यालय से संबद्ध है। जमुई जैसे असिचित क्षेत्र में किसानों की आमदनी में पशुपालन की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंन्द्र से पशुपालन के उन्नत तकनीक किसानों तक पहुंचाने की अपील की। केंद्र प्रमुख डॉ. सुधीर ने खाद के उपयोग की तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने धान में यूरिया के छिड़काव में एलसीसी लीफ कलर चार्ट का उपयोग करने की सलाह दी। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए गोबर का खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद एवं बायो-फर्टिलाइजर का उपयोग करें। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के वक्तव्य का वीडियो किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में खेती से जुड़े प्रश्नों का जवाब वैज्ञानिकों ने दिया। इफको की तरफ से किसानों को दवाई एवं खाद उपलब्ध कराया गया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक ब्रजेश कुमार, रश्मि रानी, अभिजीत शर्मा के अलावा किसान त्रिवेणी सिंह, शंकर सिंह, चमन मुर्मू सहित किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी