गा‌र्ड्स की समस्याओं पर चर्चा

जमुई। ऑल इंडिया गा‌र्ड्स काउंसिल की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष पीके चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गा‌र्ड्स की समस्याओं पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:16 AM (IST)
गा‌र्ड्स की समस्याओं पर चर्चा
गा‌र्ड्स की समस्याओं पर चर्चा

जमुई। ऑल इंडिया गा‌र्ड्स काउंसिल की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष पीके चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गा‌र्ड्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। मंडल सचिव एके पंकज ने बताया कि केंद्र सरकार के रवैये से रेलवे कर्मचारियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान दानापुर मंडल के कार्यों में हो रही परेशानियों एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही आसनसोल मुख्यालय के गार्ड इंद्रजीत महतो के निधन पर परिवार को 60 हजार रुपये दिया गया। वहीं झाझा में तीसरी कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। इसके पहले दानापुर एवं पटना में कमेटी का गठन किया जा चुका है। झाझा में ऑल इंडिया गा‌र्ड्स कॉसिल की एक कमेटी का गठन मंडल अध्यक्ष पीके चौधरी एवं सचिव ने किया। जिसमें अध्यक्ष गुंजन कुमार, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, सचिव बीएन स्वामी, कोषाध्यक्ष विकास नारायण, संयुक्त सचिव विनीत कुमार झा, सूचना प्रसारण में रंजीत बनिया, संगठन सचिव नीलेश कुमार एवं संतोष कुमार थ्री, सह कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार टू का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जबकि कार्यकारिणी में जेके मंडल, रिकू कुमार, गोपाल, एसएल मंडल, गुरुदेव पासवान, डीएन पंडित, राजेश कुमार, बलवीर कुमार, आलोक किशोर, राकेश कुमार सिंह को बनाया गया।

chat bot
आपका साथी