ऑटो पलटने से चार घायल

जमुई। थाना क्षेत्र के सरौन-बकसीला मार्ग पर प्रतापपुर गांव के समीप शुक्रवार को दुर्घटना में ऑटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 05:02 PM (IST)
ऑटो पलटने से चार घायल
ऑटो पलटने से चार घायल

जमुई। थाना क्षेत्र के सरौन-बकसीला मार्ग पर प्रतापपुर गांव के समीप शुक्रवार को दुर्घटना में ऑटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुलमपुर गांव से चार लोग ऑटो पर सवार हो सरौन बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में प्रतापपुर गांव के समीप ऑटो अंसतुलित होकर पलट गई। जिससे चितरडीह निवासी मोहन मरांडी, करूवापत्थर निवासी पंचशीला देवी, बाबुलाल मरांडी, छोटेलाल राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मुखिया दिनेश यादव के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को देवघर भेज दिया गया। घायलों ने बताया कि वे लोग खाता खुलवाने के लिए सरौन ग्रामीण बैंक जा रहे थे तभी चालक ने तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और घटना घट गई।

chat bot
आपका साथी