नशे में धुत युवक घर में घुसा, विरोध में जाम

जमुई। थाना क्षेत्र के दाबिल गांव में लड़की को अकेला पाकर शराब के नशे में धुत युवक गलत नीयत से उसके घर में घुस गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 03:02 AM (IST)
नशे में धुत युवक घर में घुसा, विरोध में जाम
नशे में धुत युवक घर में घुसा, विरोध में जाम

जमुई। थाना क्षेत्र के दाबिल गांव में लड़की को अकेला पाकर शराब के नशे में धुत युवक गलत नीयत से उसके घर में घुस गया। लड़की के विरोध पर वह मौके से फरार हो गया। बाद में शिकायत करने पहुंचे लड़की के भाई के साथ हाथापाई की। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और सड़क जाम किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक राजेश ¨सह को धर दबोचा।

पीड़िता के अनुसार घर के सभी सदस्य खेत में रोपनी करने गए थे। दोपहर के वक्त वह घर में अकेली थी। घटना के वक्त वह चापाकल पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान गांव का राजेश ¨सह शराब के नशे में घर में घुस गया। उसकी नजर ज्यों ही राजेश पर पड़ी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण व परिजन जमा हो गए। माजरा समझते ही लड़की का भाई राजेश के घर पहुंचकर शिकायत की। शिकायत सुनते ही राजेश आपे से बाहर हो गया और हाथापाई पर उतारू हो गया। आरोपित के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और थाने को सूचित कर सड़क जाम कर दिया। बाद में आरोपित को हिरासत में लिए जाने के उपरांत सड़क जाम समाप्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश के साथ तीन अन्य युवक बमबम ¨सह, जितेन्द्र साव तथा रंजीत राम ने नशा करने के दौरान घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत की जाती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी