एक अप्रैल 2023 से पहले मतदाता सूची से करा लें आधार लिंक : डीएम

संवाद सहयोगी जमुई अब मतदाता सूची से आधार लिक कराना अनिवार्य हो गया है। लिहाजा एक अप्रैल 2023 से पहले सभी मतदाता आधार प्रमाणीकरण सुनिश्चित कर लें। इसके लिए मतदान केंद्र स्तर पर पहली अगस्त से ही अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विशेष अभियान की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 05:57 PM (IST)
एक अप्रैल 2023 से पहले मतदाता सूची से करा लें आधार लिंक : डीएम
एक अप्रैल 2023 से पहले मतदाता सूची से करा लें आधार लिंक : डीएम

फोटो- 11 जमुई- 23

- आधार डेटा संग्रहण के लिए दिसंबर 2022 तक हर महीने आयोजित होंगे शिविर

- साल में चार बार होगा मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण

- आफलाइन के साथ आनलाइन भी है आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था

- पोर्टल पर जाकर खुद से भी कर सकते हैं आधार प्रमाणीकरण

- ई-सेवा, मतदाता सहायता तथा नागरिक सेवा केंद्र से भी प्रमाणीकरण होगा स्वीकार

- एरोनेट, गरूड़ पोर्टल, एनवीएसपी तथा वोटर हेल्प एप से भी कर सकते हैं आनलाइन प्रमाणीकरण

-----------

- 04 से लेकर 24 तक सितंबर में लगेंगे कैंप

- 06 से 22 अक्टूबर तक संग्रहित होंगे आधार डेटा

- 05 से 19 नवंबर तक लगेगा विशेष शिविर

- 07 दिनों का होगा दिसंबर में विशेष शिविर

- 09 नवंबर को होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन

- 08 दिसंबर तक किया जा सकेगा दावा और आपत्ति

- 26 दिसंबर तक कर लेना है दावा और आपत्ति का निष्पादन

- 05 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

--------------

संवाद सहयोगी, जमुई : अब मतदाता सूची से आधार लिक कराना अनिवार्य हो गया है। लिहाजा एक अप्रैल 2023 से पहले सभी मतदाता आधार प्रमाणीकरण सुनिश्चित कर लें। इसके लिए मतदान केंद्र स्तर पर पहली अगस्त से ही अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विशेष अभियान की तिथि निर्धारित कर दी गई है। दिसंबर 2022 तक हर महीने बीएलओ द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है। उन्होंने मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए अब चार योग्य तिथियां निर्धारित कर दी गई है। पहले सिर्फ एक जनवरी ही मतदाता बनने के लिए अहर्ता पूर्ण करने की तारीख थी। अब एक अप्रैल, एक जुलाई तथा एक अक्टूबर को भी इसमें शामिल कर लिया गया है, लेकिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एक जनवरी के आधार पर ही किया जाएगा। उन्होंने इस वर्ष मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की तारीख तय होने की जानकारी देते हुए कहा कि नौ नवंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उसके बाद दावा और आपत्ति की जा सकेगी। जिला पदाधिकारी ने आधार लिक प्रमाणीकरण के लिए आफलाइन के साथ आनलाइन की भी व्यवस्था होने की जानकारी से अवगत कराया तथा विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह कार्य आधार से लिक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से मतदाता खुद भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से आधार प्रमाणीकरण के बाद मतदाता सूची में दोहराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही दो जगह मतदान करने की प्रवृत्ति पर विराम लगेगा। प्रेसवार्ता के दौरान डीपीआरओ राधवेंद्र कुमार दीपक भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी