दीपक बने चकाई विस क्षेत्र के प्रभारी

चन्द्रमंडीह (जमुई) जमुई भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य ने जिला उपाध्यक्ष द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:11 AM (IST)
दीपक बने चकाई विस क्षेत्र के प्रभारी
दीपक बने चकाई विस क्षेत्र के प्रभारी

चन्द्रमंडीह (जमुई): जमुई भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य ने जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा के कुशल संगठनात्मक कार्य को देखते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चकाई विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। दीपक को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर चकाई क्षेत्र के भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में भाजपा जिला मंत्री मनोज पोद्दार , आइटी सेल जिला संयोजक भगवान पाण्डेय , आइटी सेल भाजयुमो जिला के संयोजक नितीश दुबे, भाजयुमो जिला मंत्री अभय पासवान , भाजपा जिला ट्वीटर प्रभारी प्रताप कुमार वर्मा , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाण्डेय , शम्भू शर्मा , रमन कुमार , माधोपुर भाजयुमो मंत्री उमेश राय , प्रभात राय , अमित गौश्वामि , जयप्रकाश सिन्हा , गौतम सिन्हा अदि ने भी बधाई दी।

chat bot
आपका साथी