भाजपा ने शुरू किया नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में गांव चलो अभियान

जमुई। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 08:09 PM (IST)
भाजपा ने शुरू किया नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में गांव चलो अभियान
भाजपा ने शुरू किया नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में गांव चलो अभियान

जमुई। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान की शुरुआत मंगलवार को सदर प्रखंड के मनीअड्डा गांव से भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा द्वारा शुरू की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुई प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शंभू राम चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधा मोहन शर्मा ने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष देश के एक समुदाय को बहका कर जिस प्रकार देश की संपत्ति को बर्बाद कर रहा है, देश कभी माफ नहीं करेगा। इस कानून से वैसे प्रताड़ित वर्ग को नागरिकता दी जाएगी जो पाकिस्तान ,बांग्लादेश ,अफगानिस्तान से भागकर बरसों से देश में जलालत की जिदगी जी रहे हैं। यहां नागरिकता देने की बात हो रही है तथा विपक्ष नागरिकता छीनने का का भय दिखा रहा है।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रकाश कुमार भगत एवं जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस कानून से डरने की जरूरत नहीं है तथा विपक्ष के भ्रम को दूर करना है। मौके पर भाजपा नेता बृजनंदन सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,विनय पांडे ,कमलजीत सिंह ,रामदेव राव, हिमांशु सिंह राठौर ,सिकंदर पटेल ,सोनेलाल पासवन, कार्तिक वर्मा ,प्रकाश मंडल, रूपन मंडल ,कृष्णा चौधरी ,राजेश कुमार, सत्येंद्र राम, शंभू सिंह ,गांधी राम ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी