भारतीय मजदूर संघ ने दिया धरना

जमुई। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को कचहरी चौक स्थित स्व. अभय ¨सह प्रतिमा स्थल प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST)
भारतीय मजदूर संघ ने दिया धरना
भारतीय मजदूर संघ ने दिया धरना

जमुई। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को कचहरी चौक स्थित स्व. अभय ¨सह प्रतिमा स्थल पर धरना दिया। निबंधित किसानों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के तहत अनुदान के रूप में मिलने वाले 15 हजार रुपये नहीं मिलने को लेकर इस धरना का आयोजन किया गया था। मौके पर बालमुकुंद साह ने कहा कि सरकार की कुछ ऐसी नीतियां हैं जिससे मजदूरों तथा उद्योग पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ के आठ मांगें हैं जिसमें ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों को छोड़कर सभी प्रकार के दलालों से मजदूर को निजात दिलाने तथा कानून को लागू करने में संघ के पदाधिकारियों का सहयोग लेने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्षा गंगा राय ने कहा कि बीड़ी मजदूरों को कार्ड बनाने के नियम 2002 के पहले से था। उसे पुन: लागू किया जाए। झाझा बीड़ी अस्पताल में 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर शंभू कुमार, परमेश्वर प्रसाद यादव, सुनील कुमार मंडल, ¨रकू देवी, बेबी कुमारी, विनय रविदास, मदन यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी