भू-अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में धरना

जागरण न्यूज नेटवर्क, जमुई : काग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक

By Edited By: Publish:Mon, 23 Feb 2015 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 23 Feb 2015 07:25 PM (IST)
भू-अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में धरना

जागरण न्यूज नेटवर्क, जमुई : काग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक चैधरी के निर्देश पर सोमवार को जमुई प्रखंड परिसर में भू-अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना के उपरात कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. सीएल सिंह के नेतृत्व में काग्रेसियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक स्मार पत्र सौंपकर अध्यादेश को वापस लेन की बात कही। डॉ. सिंह ने कहा कि यह अध्यादेश किसान विरोधी है। जब तब एनडीए की सरकार इसे वापस नहीं लेगी तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर श्यामा प्रसाद सिंह, श्याममोहन प्रसाद, निवास सिंह, जयमंगल राम, विशुन राम, अरविंद कुमार, रामदेव राम, मृत्युंजय पाडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

झाझा(जमुई): किसानों के भूमि अधिग्रहण के मामले में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विरोध एक दिवसीय धरना प्रखंड अध्यक्ष मु. मुर्तजा अंसारी की अध्यक्षता में दिया। इस मौके पर पंचायत राज के जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव ने कहा कि जन्म से लेकर मरन तक किसानों के अलावे भू-स्वामियों का नाता अपनी जमीन से रहती है जिसको केन्द्र में बैठी मोदी सरकार छीनना चाहती है। धरना कार्यक्रम के पूर्व कार्यकर्ताओं ने वाहन के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय प्रभारी अमिता भूषण, पर्यवेक्षक सनोज कुमार चौबे, दामोदर सिंह, सीएल सिंह, राजेन्द्र यादव, विनोद मंडल, बीके सिंह, तारकेश्वर यादव, आदि दर्जनों महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।

अलीगंज(जमुई): अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 के खिलाफ बिहार काग्रेस पार्टी द्वारा प्रखंड स्तरीय धरना कार्यक्रम भगवान प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। धरना को संबोधित करते हुए जिला भू संपदा अधिकारी बंटी चौधरी ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के खिलाफ है जो हम सभी उसे बर्दास्त नहीं करेंगे। मौके पर वरिष्ठ काग्रेस नेता प्रभुदयाल सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, जोगन यादव, राजकुमार यादव, मु. कमाल उद्दीन, श्यामसुन्दर सिंह , किसान ब्रह्मादेव सिंह के अलावे बड़ी संख्या में काग्रेसी मौजूद थे।

सरौन: आठ सूत्री मांगो को लेकर चकाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के उपरात कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी चकाई चन्दन कुमार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आठ सूत्री मांगों का उल्लेख किया गया। धरना में कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व प्रमुख लालमोहन सिंह, पाचु मियां, मनोज उपाध्याय, सदानन्द राय, कृष्ण यादव, नारायण यादव, पुरन माहतो, रविन्द्र कुमार वाजपेयी, रमेश पांडेय, मो. आजाद जुम्मन मियां, महेन्द्र दास, सुभाष मिश्र, कैलू वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

गिद्धौर(जमुई): सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में काग्रेसी सहित कई किसानों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैठक में काग्रेसी नेता सह अधिवक्ता यदुनंदन मोदी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश मोदी सरकार द्वारा लाना देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

chat bot
आपका साथी