विशेष राज्य का दर्जा को लेकर जदयू का धरना

संवाद सहयोगी, जमुई : केन्द्र सरकार द्वारा बिहार के उपेक्षा एवं हकमारी के मुद्दे पर जिला जदयू के बैनर

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 07:33 PM (IST)
विशेष राज्य का दर्जा को लेकर जदयू का धरना

संवाद सहयोगी, जमुई : केन्द्र सरकार द्वारा बिहार के उपेक्षा एवं हकमारी के मुद्दे पर जिला जदयू के बैनर तले सोमवार को कचहरी चौक स्थित स्व. अभय सिंह स्मारक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार दास ने की। इस मौके पर सिकन्दरा, जमुई एवं चकाई के विधायक भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में सिकन्दरा विधायक रामेश्वर पासवान ने कहा कि केन्द्र की सत्ता आज उन लोगों के हाथों में है जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा। आज केन्द्र की सत्ता पर काबिज भाजपा होकर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जमुई विधायक अजय प्रताप ने कहा कि संघीय व्यवस्था की उपेक्षा का शिकार हमारा प्रदेश हो रहा है। केन्द्र सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैये से बिहार के लोग हतप्रभ हैं। हमें हमारा हिस्सा नहीं मिल रहा है। बुनियादी जरूरतों के लिए भी पर्याप्त राशि नहीं दी जा रही है। हमारा प्रदेश ऐसे में और पिछड़ा हो जाएगा। चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जदयू से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा में गुस्सा और बौखलाहट है। केन्द्र में बैठी सरकार घृणा, द्वेष और प्रतिरोध की राजनीति कर रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की ऊंचाई तक पहुंचाया था। यही उपलब्धि भाजपा नेताओं के गले नहीं उतर रही है। उन्होंने बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग की। जिप अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र की वादाखिलाफी के विरोध में हमलोग एकजुट होकर लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रदेश महासचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी चुनाव से पूर्व बिहार के विकास को प्राथमिकता के साथ करने की घोषणा की थी। धरना कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष ई. शंभुशरण, शिवशंकर चौधरी, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव रावत, रंजीत कुमार सिंह उर्फ गोपाल जी, सकलदेव यादव, पंकज सिंह, मौलेश्वरी सिंह, युवा जिलाध्यक्ष पवन सिंह रावत, महेन्द्र बरनवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मंटू जी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सुनीता देवी, आफ्ताब आलम, लाल सुरेश सिंह, ठाकुर नवीन सिंह, भरत राम, जिला परिषद के सदस्य सावित्री देवी, दलित प्रकोष्ठ के जवाहर मांझी, भारती कुमारी, गोल्डन अम्बेडकर आदि ने भी संबोधित किया। महिला जिलाध्यक्ष के प्रयास से महिलाओं का भी धरना कार्यक्रम में अच्छी भागीदारी रही। बाद में अपनी मांगों के समर्थन में विधायकगण के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उपविकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

इनसेट

जमुई में केन्द्रीय विद्यालय का होगा निर्माण

जमुई : धरना के बाद स्थानीय परिसदन में चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह उर्फ विक्की ने एक भेंट में कहा कि जमुई में केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण शीघ्र होगा। इस विद्यालय के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और स्थल का भी चयन किया जा रहा है। छह महीने के अंदर विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में बरनार जलाशय योजना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण कार्य शुरु होने में विलंब हो रहा है। विधायक ने कहा कि स्टेट गवर्नमेंट से जमीन का बदलनामा कर दिया गया है और मुआवजा भी दे दिया गया है। एनओसी मिलते ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमुई से सीधे खैरा और सोनो ग्रिड को बिजली देने की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी