कल से दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे विद्यालय रसोईया

अपनी मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से बिहार राज्य विद्यालय रसोईया कर्मचारी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 07:28 PM (IST)
कल से दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे विद्यालय रसोईया
कल से दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे विद्यालय रसोईया

जहानाबाद। अपनी मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से बिहार राज्य विद्यालय रसोईया कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने 29 तथा 30 जून को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यदुनंदन महतो सेवा संस्था में आयोजित कन्वेंशन में लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष आंशु कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कन्वेंशन में मुख्य वक्ता के रुप में महासंघ के सचिव वासुदेव ¨सह उपस्थित थे। इस कन्वेंशन में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव तथा रसोईया मौजूद थे। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव पुनम कुमारी ने कहा कि नीतीश सरकार रसोईया को मानदेय के रुप में मात्र 1250 रुपये प्रतिमाह देती है। इतना ही नहीं एक साल मे मात्र दस महीने का ही मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी का भुगतान 18000 रुपये है जबकि इनलोगों को दो शाम के भोजन के लिए भी पैसे नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन गरीब विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि उनलोगों द्वारा न्यूनतम मजदूरी की लड़ाई काफी दिनों से लड़ी जा रही है। रसोईयों को न्यूतम मजदूरी से वंचित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 29 तथा 30 जून को वे लोग हड़ताल पर रहेंगे। अध्यक्ष अंशु कुमारी ने कहा कि नीतीश मोदी विद्यालय रसोईयों को ठग रहे हैं। अच्छे दिन लाने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रसोईयों को उच्चतम न्यायालय के समान काम के लिए समान वेतन देने के निर्देश का अनुपालन भी नहीं कर रहे हैं। जिला सचिव ने कहा कि सरकार इनलोगों की हकमारी कर रही है। उन्होंने 29 व 30 जून को कारगिल चौक पहुंचकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। कन्वेंशन को सुशीला देवी, अकलू देवी, ज्ञांति देवी, सुनैना देवी, हमिदा खातून, मुनिया देवी, ममता देवी, महेश प्रसाद, दिनेश यादव,उषा देवी आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी