हमारा बूथ सबसे मजबूत का लिया गया संकल्प

जहानाबाद। प्रखंड परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष उदय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:25 AM (IST)
हमारा बूथ सबसे मजबूत का लिया गया संकल्प
हमारा बूथ सबसे मजबूत का लिया गया संकल्प

जहानाबाद। प्रखंड परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष उदय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी गनौरी मांझी एवं जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर से हमारा बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने बताया कि आगामी 11 फरवरी को हर बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं 12 फरवरी से भाजपा कार्यकर्ता परिवार संपर्क अभियान का आयोजन होगा। वक्ताओं ने कहा कि 26 फरवरी को भाजपा का झंडा और मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टिकर लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के अंत में सभी लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, रुपेश शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र कमेटी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी