वैशाखी के सहारे चल रही है महागठबंधन की सरकार

भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Thu, 27 Oct 2016 02:48 AM (IST) Updated:Thu, 27 Oct 2016 02:48 AM (IST)
वैशाखी के सहारे चल रही है महागठबंधन की सरकार

जहानाबाद। भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बढ़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने का गर्व होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की तरह केन्द्र में घोटाला नहीं हो रहा है। केन्द्र सरकार जनसमस्याओं के निराकरण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छता,शौचालय आदि की चर्चा करते हुए प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजूट होकर कार्य करें। राज्य सरकार की नाकामियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार वैशाखी के सहारे चल रही है। एक छोर पर लालू प्रसाद तो दूसरे छोर पर सोनिया गांधी बैठी हुई हैं। ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखते हैं।

शिविर में वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराते हुए उसका अनुशरण करने का आह्वान किया। मौके पर नरेश कुमार,राधा मोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष पुनम सिन्हा,सुधीर ¨सह, महेश सिन्हा, मनोज चंद्रवंशी,विजय कुमार सत्यकार, कुमुंद कांत, इंदू कश्यप, मंटु कुमार सहित कई लोग थे।

chat bot
आपका साथी