हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जेठान पर्व

जहानाबाद। जिले में हर्षोल्लास के साथ जेठान पर्व संपन्न हो गया। इसे लेकर कई दिन पहले से ही लोग गन्ने की खरीददारी कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 12:25 AM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जेठान पर्व
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जेठान पर्व

जहानाबाद। जिले में हर्षोल्लास के साथ जेठान पर्व संपन्न हो गया। इसे लेकर कई दिन पहले से ही लोग गन्ने की खरीददारी कर रहे थे। सोमवार की सुबह से ही गन्ने की दुकानें चौक चौराहों पर सजाई गई थी। हर कोई उसकी खरीददारी कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर इस पर्व को मनाया। मान्यता के अनुसार इस पर्व में गन्ने का काफी महत्व रहता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक माह से शुक्ल पक्ष एकादशी में नए फसल को ईश्वर को भेंट देने से धन धान्य में वृद्धि होती है। इसी उद्?देश्य से परंपरागत तरीके से यह त्योहार मनाया गया। हालांकि बदलते समय में ग्रामीण इलाकों में अब गन्ने की खेती काफी कम होने लगी है। जिसके कारण लोगों को इसकी खरीददारी करनी पड़ रही है। पहले जहां गांवों में काफी गन्ने उपजते थे। अब कुछ ही किसान इसकी खेती करते हैं।

chat bot
आपका साथी