हत्या कर फेंका गया महिला का शव बरामद

घोसी जहानाबाद। थाना क्षेत्र के सरमा एवं सिसरा गांव के बीच फल्गु नदी तटबंध से पुलिस ने गुरुवार को हत्या कर फेंका गया अज्ञात महिला का शव बरामद किया। शव के समीप डेढ़ वर्षीय बची भी मिली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:20 AM (IST)
हत्या कर फेंका गया महिला का शव बरामद
हत्या कर फेंका गया महिला का शव बरामद

घोसी, जहानाबाद। थाना क्षेत्र के सरमा एवं सिसरा गांव के बीच फल्गु नदी तटबंध से पुलिस ने गुरुवार को हत्या कर फेंका गया अज्ञात महिला का शव बरामद किया। शव के समीप डेढ़ वर्षीय बच्ची भी मिली।

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि स्थानीय चौकीदार द्वारा सूचना दी कि वहां पर महिला का शव पड़ा हुआ है और बगल में डेढ़ वर्षीय बच्ची भी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही जब वहां पहुंचा तो देखा कि बच्ची रो रही है। महिला को देखने के लिए आसपास के गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे गए थे। उन्होंने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उसके गले में साइकिल के ट्यूब लपटा हुआ था। जिससे प्रथम दृष्टा से यह प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हुई है। वह लगभग 25 वर्ष की है। मृतका बैगनी रंग की छिटदार साड़ी तथा लाल रंग का ब्लाउज पहने हुए है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है। जबकि बरामद बच्ची को जहानाबाद चाइल्ड केयर में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बरामद बच्ची मम्मी-मम्मी कह रही थी। जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि वह बच्ची मृतका की ही है।

chat bot
आपका साथी