पोखर में डूबने से बालक की मौत

जहानाबाद। भेलावर ओपी क्षेत्र के बढ़ौना गांव में पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। जै

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 05:11 AM (IST)
पोखर में डूबने से बालक की मौत
पोखर में डूबने से बालक की मौत

जहानाबाद। भेलावर ओपी क्षेत्र के बढ़ौना गांव में पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। जैसे ही सुनिल विश्वकर्मा के पुत्र विराज कुमार के उस पोखर में डूबने की जानकारी मिली गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। गांव के जो भी लोग जहां थे सभी लोग उस पोखर की ओर दौड़ पड़े। जानकारी मिलते ही ओपी की पुलिस भी वहां पहुंची। उसने घटना के बारे में जानकारी हासिल किए जाने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार विराज पोखर के समीप खेल रहा था। खेलने के क्रम में ही वह अचानक उसमें गिर पड़ा जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी